फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सेहत पर पड़ रहा गर्मी का असर, ओपीडी में मरीजों की भीड़

Mon, 15 Jun 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के पीएचसी सिसई में मरीज को दवा देते फार्मासिस्ट ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में भीषण गर्मी का असर भी बढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। मौसम के बदले रुख के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। बड़ों में उल्टी-दस्त व बुखार व बच्चों में डायरिया के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को गर्मी से बचाव का सुझाव दे रहे हैं। सोमवार को 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन

जिले में बीते सप्ताह बारिश व हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदल गया था। दो दिनों से फिर सूरज तल्ख हो गया है। तापमान बढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। दोपहर के समय लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उमस व गर्मी के कारण लोग बीमार भी बहुत पड़ रहे हैं। सोमवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ दिखी। कमरा नंबर एक व दो में मरीज जुटे हुए थे। चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरधर चौहान मरीजों से घिरे हुए थे। चेस्ट फिजिशियन ने बताया कि रविवार छुट्टी के बाद आज मरीजों की भीड़ ज्यादा है। डायरिया के लक्षण वाले बच्चों की संख्या ज्यादा है। वहीं अन्य लोग उल्टी-दस्त व बुखार से ग्रसित दिख रहे हैं। तेज धूप व गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मरीजों को शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने व बांसी खाद्य वस्तुओं को न खाने का सुझाव दिया गया है। फ्रीज में रखे भोजन गर्म करके खाने से पेट संबंधित समस्या बढ़ सकती है। ओपीडी में खड़े बलदेव व धर्म प्रकाश ने बताया कि पेट दर्द की दवा लेने आए हैं। सहदेव ने बताया कि सुबह उल्टी हुई थी, दवा लेने आया हूं। इसी तरह राफिया, कनीज व राहुल भी चिकित्सक को दिखाने के लिए खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें