फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: न्यायिक हिरासत में कैदियों की मौत के मामले की सुनवाई 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। न्यायिक हिरासत में निरुद्ध दो कैदियों की मौत के मामले की सुनवाई उप जिला मजिस्ट्रेट सदर हेमंत कुमार गुप्त के कोर्ट में हो रही है। कैदियों की मौत के संबंध में 20 नवंबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच सदर एसडीएम कार्यालय में साक्ष्य व जानकारी मुहैया कराने का मौका दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने दोनों की मौत के कारणों की जांच करने की जिम्मेदारी 10 नवंबर को सदर एसडीएम को सौंपी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ललिया के मजरे मेढ़ईडीह निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ कमला प्रसाद की न्यायिक हिरासत में 24 सितंबर 2025 को मौत हो गई थी। देहात क्षेत्र के ग्राम गैंजहवा निवासी निरुद्ध विचाराधीन कैदी कल्लू कश्यप (74) की मृत्यु 29 जनवरी 2025 को हो गई थी। जिला मजिस्ट्रेट ने दोनों कैदियों की मौत के संबंध में जांच के लिए सदर एसडीएम को मजिस्ट्रेटी जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों मामलों में किसी भी प्रकार की जानकारी व साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए सदर एसडीएम ने 20 नवंबर को कार्यालय में सुनवाई की तिथि तय की है। कोई भी व्यक्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक एसडीएम कार्यालय में जानकारी व साक्ष्य मुहैया करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें