फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फिरोज 'पप्पू' हत्याकांड में काेर्ट बदलने की सुनवाई अब 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ ''पप्पू'' हत्याकांड में सोमवार को कोर्ट बदलने के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। वादी अधिवक्ता की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के लिए जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने अगली तिथि 12 नवंबर तय की है। वहीं एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले में फैसले पर सुनवाई 13 नवंबर को पहले से तय है।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर पंचायत के जरवा मार्ग पर पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे हुई थी। मामले में पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी पुत्री जेबा रिजवान व दामाद रमीज अहमद समेत पांच आरोपियों की सजा पर सुनवाई हो रही है। एमपीएमएलए कोर्ट से फैसले पर सुनवाई बदलने की मांग हो रही है, जिसके बारे में सोमवार को जिला जज के स्तर से सुनवाई होनी थी। लोगों की निगाहें टिकी थीं। दोपहर में मामले में अगली तिथि तय होने के बाद दोनों पक्षों में हलचल मची रही। अब 12 को ही कोर्ट के अगले कदम की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें