बलरामपुर। तुलसीपुर थाने में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के मामले की सुनवाई शनिवार को होगी। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर पुलिस ने दर्ज की थी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद के मामले की सुनवाई करेंगे।
तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें जांच के बाद 30 जुलाई 2025 को आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया था। एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। फिलहाल गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर जमानत मिलने के बाद ललितपुर जेल से रिहा हो चुके हैं। गैंगस्टर के मामले में फैसला आना है, जो काफी अहम माना जा रहा है। (संवाद)