फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एमपी-एमएलए कोर्ट में फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर के पूर्व चैयरमैन फिरोज पप्पू के हत्याकांड की सुनवाई शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय मामले की सुनवाई करेंगे। हत्याकांड में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा व दामाद रमीज सहित पांच लोग आरोपी हैं।
विज्ञापन


तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज उर्फ पप्पू की जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि राजनीति में बढ़ते कद को देखते हुए पूर्व चेयरमैन की हत्या कराई गई थी। इसमें पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में फैसले पर एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हो रही है। मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गंभीर आरोप लगाकर रासुका के तहत कार्रवाई की थी।
आरोपी पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत फिलहाल जमानत पर हैं। हत्याकांड में फैसले पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। माना जा रहा है कि जमानत पर रिहा होने के बाद पूर्व सांसद राजनीति में सक्रिय होने की तैयारी कर रहे हैं। हत्याकांड में फैसले से ही अपनी राजनीतिक दिशा तय करेंगे। शनिवार को सुनवाई को देखते हुए प्रशासन ने न्यायालय परिसर के आसपास सुरक्षा के प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें