बलरामपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय ने बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर छह में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर लगे गैंगस्टर मामले की सुनवाई की। बहस पूरी न होने के चलते मुकदमे का फैसला नहीं हो सका। अब इस मुकदमे की सुनवाई 11 फरवरी को तय की गई है। तुलसीपुर थाने में करीब डेढ़ वर्ष पहले पूर्व सांसद पर गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई थी।
तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने विवेचना करने के बाद 30 जुलाई 2025 को एमपी-एमएलए कोर्ट में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया था। तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले की सुनवाई हो रही है। मुकदमे की सुनवाई बुधवार को हुई, लेकिन फैसला नहीं हो सका। ऐसे में अगली तारीख तय कर दी गई है। फिलहाल मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को जमानत मिल चुकी है, वे ललितपुर जेल से रिहा भी हो चुके हैं।