बलरामपुर। बहुचर्चित फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई 24 फरवरी को होगी। वकीलों के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते सोमवार को मुकदमे की सुनवाई नहीं हो सकी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई करेंगे।
तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे हत्या हो गई थी। इसमें पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। फिलहाल सभी जमानत पर रिहा हैं।
पूर्व सांसद के मामले की सुनवाई आज
बलरामपुर। वकीलों के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते सोमवार को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। एमपी-एमएलए कोर्ट में अब सुनवाई 24 फरवरी को होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मुकदमे की सुनवाई करेंगे। तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। 30 जुलाई 2025 को आरोप पत्र एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया था। तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मुकदमे की सुनवाई हो रही है। गैंगस्टर मामले में रिजवान जहीर को जमानत मिल चुकी है। (संवाद)