फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूर्व सांसद के मामले में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रदीप कुमार तृतीय 17 जनवरी को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के मामले की सुनवाई करेंगे। तुलसीपुर थाने में डेढ़ वर्ष पहले पूर्व सांसद के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर में एफआईआर दर्ज की थी। एमएपी-एमएलए कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना करके 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले की सुनवाई हो रही है। फिलहाल गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को जमानत भी मिल चुकी है। ललितपुर जेल से रिहा भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें