फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रिजवान जहीर पर गैंगस्टर मामले की सुनवाई सात को

Sat, 03 Jan 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गैंगस्टर मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई थी। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी है। पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई अब सात जनवरी को होगी। तुलसीपुर थाने में डेढ़ वर्ष पहले पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना करके 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। वकीलों के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी है। सात जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की गई है। फिलहाल पूर्व सांसद रिजवान जहीर मौजूदा समय में ललितपुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें