बलरामपुर। देहात क्षेत्र के लालाजोत गिधरैया गांव स्थित रेणुकानाथ मंदिर में दो जनवरी रात करीब 9:45 बजे चोरी का प्रयास किया गया। मंदिर के पुजारी बजरंगी गिरि व अन्य ने आरोपी को पकड़कर देहात कोतवाली की पुलिस के हवाले कर दिया। पुजारी ने बताया कि आरोपी मंदिर का ताला तोड़कर पीतल की घंटियां खोल रहा था। पुलिस ने जिला गोंडा थाना खरगूपुर के ग्राम विशनापुर कटया बेलभरिया निवासी अताउल्ला उर्फ कमरुद्दीन उर्फ सारुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)