फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। पीएम की रैली को देखते हुए एसएसबी के अस्पताल को सेफ हाउस के रूप में वेंटिलेटर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

रैली स्थल पर तीन या चार आकस्मिक केंद्र बनाए जायेंगे जहां प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। रैली स्थल के सभी इंट्री प्वाइंट पर कोविड प्रोटोकॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को सदर ब्लॉक के ग्राम हंसुवाडोल में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के जुटने की संभावना है। पीएम की रैली को लेकर जहां प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने तैयारियों के संबंध में बताया कि पीएम की रैली को देखते हुए हरिहरगंज स्थित एसएसबी के अस्पताल में सेफ हाउस बनाया जाएगा। सेफ हाउस में आपातकालीन स्थिति के लिए वेंटिलेटर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा के साथ सभी जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रहेंगी।
रैली स्थल को जोड़ने वाले मार्गो पर तीन या चार आकस्मिक उपचार केंद्र बनाए जायेंगे। प्रत्येक केंद्र पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स एवं वार्ड ब्वाय मौजूद रहेंगे। इन केंद्रों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी।
रैली स्थल के सभी इंट्री प्वाइंट पर कोविड प्रोटोकाल सेंटर स्थापित किया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल सेंटर पर रैली में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन को ट्रिपल लेयर मास्क वितरित किया जाएगा।
सभी लोगों का हाथ सैनिटाइज कराया जाएगा साथ ही साथ सभी की थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। सीएमओ ने यह भी बताया ाि जिले में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी के चलते पीएम की रैली के लिए बाहर से हृदय रोग विशेषज्ञ, फिजीशिएन एवं एनेस्थेटिक भेजने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। रैली के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस लाइफ सपोर्ट की बीस-बीस अतिरिक्त एम्बुलेंस की मांग भी उच्चाधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें