फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शिविर में 1000 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Fri, 01 May 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर चीनी मिल में लगे ​शिविर में श्रमिकों की जांच करते चिकित्सक ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
तुलसीपुर/श्रीदत्तगंज/बलरामपुर। विश्व श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को तीनों चीनी मिल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1000 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गंभीर लक्षण वाले श्रमिकों का डाटा एकत्र कर फॉलोअप करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

बलरामपुर चीनी मिल में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर, ईएनटी सर्जन डॉ. केएन आनंद, फिजिशियन डॉ. महताब आलम, डॉ. राजेश प्रसाद, सर्जन डॉ. ब्रजेश यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित श्रीवास्तव ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमारियों के लक्षण व उपचार के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने श्रमिकों को बीमारियों से बचाव के लिए नियमित दवा खाने व स्वास्थ्य परीक्षण कराने का सुझाव दिया गया। क्षय रोग के संभावित लक्षण वाले 21 श्रमिकों के बलगम की जांच व 81 श्रमिकों के खून की जांच की गई। यहां पर 210 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अनिल चौधरी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी व फार्मासिस्ट सुनील कुमार गुप्त सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


इटईमैदा चीनी में आयोजित शिविर में श्रीदत्तगंज सीएचसी की टीम ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी ने बताया कि 500 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई हैं। डॉ. मुन्ना सिंह, डॉ. प्रतिभा, डॉ. केके शुक्ल व नेत्र सहायक सुरेश ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का शुभारंभ इकाई प्रमुख श्याम सिंह व समीर साबत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग प्रमुख देवेंद्र सिंह यादव, उत्पादक प्रमुख राघवेंद्र श्रीवास्तव, केपी सिंह, एचआर विभाग से आशीष दुबे, लीगल प्रमुख अशोक पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, विनोद सिंह, सच्चिदानंद उपाध्याय, वैभव सिंह, सुनील यादव व प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




तुलसीपुर चीनी मिल में सीएचसी अधीक्षक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंह, गैर संचारी रोग के चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव व महिला चिकित्साधिकारी डॉ. सौम्या नायक ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एनसीडी चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हृदय व फेफड़े से संबंधित बीमारियों के लक्षण व उपचार के बारे में बताया। यहां 240 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें