फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गणना मेजर से अभद्रता और अपशब्दों पर मुख्य आरक्षी निलंबित

Tue, 15 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस लाइन स्थित गणना कार्यालय में रवानगी रोकने को लेकर गणना मेजर से अभद्रता और अपशब्दों का प्रयोग करना मुख्य आरक्षी को भारी पड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने मुख्य आरक्षी दीपक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार, पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन स्थित गणना कार्यालय में थानाजात के लिए रवानगी रोकने के संबंध में मुख्य आरक्षी दीपक कुमार सिंह और गणना मेजर के बीच बातचीत हुई। आरोप है कि इस दौरान मुख्य आरक्षी ने गणना मेजर के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार किया और अपशब्दों का प्रयोग किया।

पुलिस विभाग ने इसे अनुशासित पुलिस बल के सदस्य के लिए गंभीर अनुशासनहीनता और कदाचार माना। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें