फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ठेला चालक की मौत

Tue, 28 Apr 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। क्षेत्र के बरदौलिया-हरैया मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक ठेला चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरदौलिया के मजरे गंजड़हवा निवासी ननके यादव (50) रोजी-रोटी के लिए ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की शाम वह ठेले पर भाड़े का सामान लेकर हरैया बाजार गए थे। सामान पहुंचाने के बाद वह रात में अपने घर लौट रहे थे।
बताया जाता है कि रात करीब साढ़े दस बजे जब वह कटकुइंया गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ननके यादव सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें