फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक फरवरी तक मनचाही फ्लाइट बुक कर सकेंगे हज यात्री

Thu, 29 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज पर जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत देते हुए इस वर्ष पहली बार अपनी पसंद की फ्लाइट, सीट और यात्रा तिथि चुनने का विकल्प दिया है। हज यात्री एक फरवरी तक अपनी आईडी के माध्यम से हज पर जाने और वापस आने के लिए प्लेन टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि बुकिंग होने के बाद टिकट को निरस्त नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन



हज ट्रेनर मास्टर रियाज अहमद खान ने बताया कि अब तक हज कमेटी ऑफ इंडिया अपने स्तर से ही हज यात्रियों को भारत से सऊदी अरब भेजने की व्यवस्था करती थी। ऐसी स्थिति में एक ही परिवार के कई सदस्यों की फ्लाइट या सीट अलग-अलग हो जाती थी, जिससे यात्री सऊदी अरब में अलग-अलग समय पर पहुंचते थे और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता था।



उन्होंने बताया कि इस समस्या को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए चार दिन की विशेष छूट दी है। इस दौरान हज यात्री अपनी आईडी से मनचाही फ्लाइट और सीट बुक कर सकते हैं। यदि प्लेन में परिवार के लिए एक साथ या आगे-पीछे बैठने की सीट उपलब्ध होगी, तो उसे भी बुक किया जा सकेगा।इसके अलावा हज यात्री अपनी सुविधा के अनुसार मदीना या जद्दा एयरपोर्ट पर उतरने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें