फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तबला वादक शुभम चौहान को मिली पीएचडी की उपाधि

विज्ञापन
बीएचयू में शुभम चौहान को पीएचडी की डिग्री देते अति​थि। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बलरामपुर। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में बीत दिन आयोजित दीक्षांत समारोह में बलरामपुर के तबला वादक शुभम चौहान को संगीत (तबला) विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस उपलब्धि पर एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व शिक्षकों के साथ परिजनों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

शुभम चौहान का शोध कार्य संगीत एवं मंच कला संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत (तबला) विशेषज्ञ प्रो. प्रवीण उद्धव के निर्देशन में पूरा हुआ। शुभम ने कोरोना काल में तबला वाद्य पर हुए मौलिक चिंतन का संकलनात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर शोध किया है। नगर के मोहल्ला टेढ़ी बाजार निवासी आनंद कुमार चौहान व सुधा चौहान के ज्येष्ठ पुत्र शुभम बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे। मात्र तीन वर्ष की आयु में तबला वादन शुरू कर उन्होंने संगीत में अपनी अलग पहचान बनाई।
प्राथमिक शिक्षा से इंटर तक की शिक्षा बलरामपुर में पूरी करने के बाद उन्होंने वर्ष 2017 में बीएचयू से बैचलर ऑफ म्यूजिक (तबला) तथा 2019 में मास्टर ऑफ परफार्मिंग आर्ट (तबला) की उपाधि प्राप्त की। प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से संगीत प्रभाकर (गायन) डिप्लोमा प्राप्त कर शुभम ने गायन और वादन दोनों में अपनी दक्षता सिद्ध की। शोधकाल के दौरान उनके कई शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें