फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गन्ना सर्वे की परखी हकीकत, ट्रेंच विधि से खेती का दिया मंत्र

Wed, 22 Jul 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गन्ना विकास कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को गन्ना विकास परिषद तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम भैसाडीह में 63 कॉलम पर संचालित ग्राम स्तरीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच कर सर्वे कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सर्वे पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने किसानों से संवाद कर विभाग की योजनाओं की जानकारी दी तथा नए सदस्य के रूप में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही गन्ना विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र किसानों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


आगामी शरदकालीन गन्ना बुवाई को देखते हुए उन्होंने ट्रेंच विधि अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से बीज की बचत, बेहतर अंकुरण, जल संरक्षण और अधिक उत्पादन संभव है।

जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को गन्ने के साथ सहफसली खेती अपनाने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती की लागत भी कम की जा सकती है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें