फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तुलसी विवाह पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

Fri, 20 Nov 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। तुलसी विवाह के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धर्म ध्वजा धारी परिषद के नगर अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्त के आवास के निकट विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान माता तुलसी और भगवान विष्णु के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा का जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर संत सर्वेश जी महाराज ने तुलसी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता तुलसी सनातन संस्कृति की आधारशिला हैं। जिस घर में तुलसी का पौधा स्थापित होता है, वहां धर्म, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। उन्होंने कहा कि तुलसी विवाह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रेम, एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक समरसता का संदेश देने वाला पर्व है।

कार्यक्रम में विधायक की पत्नी सुनीता वर्मा, देवानंद गुप्त, अमित गुप्त, अमर चंद गुप्त, दीपक चौधरी, आशीष कसौधन, अशोक सोनी, हरीश चंद्र यादव, फणींद्र गुप्त, प्रमोद गुप्त, संजय गुप्त, रोहित राज गुप्त, प्रवेश कुमार, दीपक गुप्त, अखिलेश सिंह, रवि शंकर मिश्रा, राजकुमार सिंह, विशाल कुमार, राकेश कुमार, दुर्गेश कुमार, योगेश कुमार और पप्पू गुप्त सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें