फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पौधरोपण का महाभियान, रोपे जाएंगे 40.26 लाख पौधे

Fri, 19 Jul 2024 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में हरा-भरा बढ़ाने के लिए 20 जुलाई से बृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ होगा। हरियाली आने के लिए पौधरोपण का लक्ष्य भी बढ़ा दिया गया है। पहले 34 लाख नौ हजार 900 पौधे लगाने थे, अब लक्ष्य बढ़ाकर 40 लाख 62 हजार 18 पौधे रोपित किए जाएंगे। सदर ब्लॉक के अड़ार पाकड़ गांव में जिले के नोडल अधिकारी अनिल सागर पौधे रोपित कर अभियान का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नोडल अधिकारी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। गांव में गड्ढे खोदवा दिए गए हैं। सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को लक्ष्य के अनुसार पौधे लगवाने का निर्देश दिया गया है। पौधे लगाने के बाद उनकी जियो टैगिंग भी कराने का निर्देश दिया गया है। फलदार व औषधीय पौधे लगाने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन


प्रमुख विभाग - लक्ष्य (पौधों की संख्या)
वन - 934600
ग्राम्य विकास - 2106974
कृषि - 385160
उद्यान - 212000
नगर विकास - 37293
उच्च शिक्षा - 30394
बेसिक शिक्षा - 21103
उद्योग - 21168
स्वास्थ्य - 20074
जलशक्ति - 17000
माध्यमिक शिक्षा - 15242
सहकारिता - 10260
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें