फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उत्कृष्ट कार्य पर ग्राम पंचायतों को मिलेगा आईएसओ प्रमाण पत्र

Tue, 19 Dec 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में विकास व अन्य मानकों को उत्कृष्ट तरह से पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों को आईएसओ (अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) का प्रमाण पत्र मिलेगा। इसके लिए जिले की सभी पंचायतों से आवेदन लिए जाएंगे। पंचायतों का मानक प्रदान करने वाली टीम स्थलीय निरीक्षण कर जुटाई गई सुविधाओं को परखने के बाद आईएसओ प्रमाण पत्र जारी करेगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार आईएसओ प्रमाण पत्र के लिए जिले की हर ग्राम पंचायत से आवेदन लिया जाएगा। इसके बाद जो पंचायत तय किए गए मानकों पर खरा उतरेगी, उसको आईएसओ प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रमाण पत्र मिलने के बाद आईएसओ द्वारा ग्राम पंचायतों में विभिन्न सेवाओं के संचालन, उसकी कार्यप्रणाली, अभिलेखों का रखरखाव, कर्मचारियों का व्यवहार एवं जन शिकायतों के निस्तारण आदि को भी बेहतर बनाने में सहयोग दिया जाएगा। इससे ग्राम पंचायतों में नागरिक सुविधाएं बढ़ने से ग्रामीणों को सीधे तौर पर फायदा दिलवाने के साथ ही विकास के तय लक्ष्यों को पाने से पंचायतों में सुशासन लागू करने में भी मदद मिलेगी।



आईएसओ की तरफ से प्रमाणपत्र जारी करने के लिए ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तथा सीएससी क्रियाशील होना चाहिए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में मानव संसाधन पर्याप्त मात्रा में होंना, ग्राम प्रधान के साथ ही पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक तथा सफाई कर्मचारी तैनात होना, ग्राम पंचायत के रिकार्ड को संरक्षित रखने की व्यवस्था के साथ ही ग्राम पंचायत सचिवालय में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय होना भी शामिल है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि जिले में कुल 90 ग्राम पंचायतों को आईएसओ प्रमाण पत्र दिलवाने का लक्ष्य रखा गया है। कुल नौ विकासखंडों की 10-10 ग्राम पंचायतों को इसके लिए चिन्हित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों को चिन्हित करने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों से सहयोग मांगा गया है। आईएसओ प्रमाण पत्र मिलने से पंचायतों को एक आदर्श पहचान मिलने में सहायता होगी। साथ ही अन्य पंचायतों के लिए एक उदाहरण होगा। आईएसओ प्रमाण पत्र के लिए सभी संसाधनों से लैस ग्राम पंचायतों से आवेदन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें