फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उत्कृष्ट काम करने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार

Sat, 05 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के नंदनगर ठठिया में ​स्थित पंचायत भवन।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री विशेष पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए हैं। जिले की 10 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रत्येक ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान ने बताया कि ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एक ग्राम पंचायत केवल एक श्रेणी में आवेदन कर सकेगी। आवेदन के लिए पहले 20 अंकों की मूल प्रश्नावली भरनी होगी। इसमें न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली पंचायतों को 80 अंकों की विशेष प्रश्नावली भरने का अवसर मिलेगा। आवेदन के साथ कराए गए कार्यों से संबंधित आवश्यक अभिलेख और साक्ष्य भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

10 श्रेणियों में होगा पंचायतों का चयन

पुरस्कार के लिए घर-घर कचरा एकत्रीकरण, स्वयं की आय सृजित करना, सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से सेवाएं, मेरा तालाब मेरी योजना, आधार केंद्रों के माध्यम से सेवाएं, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन, महिला नेतृत्व एवं सहभागिता और जैविक कृषि को श्रेणी बनाया गया है। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति आवेदनों का परीक्षण करेगी। इसके बाद चयनित पंचायतों का स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। मंडल और राज्य स्तर पर सत्यापन के बाद प्रत्येक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पंचायत का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


15 दिसंबर तक तैयार होगी अंतिम सूची

ग्राम पंचायतों को 15 सितंबर तक प्रश्नावली ऑनलाइन भरकर जमा करनी होगी। अक्टूबर में जनपद स्तर और नवंबर में मंडल तथा राज्य स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 15 दिसंबर तक चयनित ग्राम पंचायतों की अंतिम सूची तैयार होगी। इसके बाद 30 दिसंबर तक पुरस्कार राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि चयनित ग्राम पंचायत के खाते में ऑनलाइन भेजी जाएगी। इस राशि से कराए जाने वाले विकास कार्यों का निर्णय ग्राम पंचायत खुली बैठक में करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें