फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, 8 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

Mon, 04 Dec 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए व बीसीए की सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार पांच दिसंबर से शुरु होंगी। परीक्षा में करीब आठ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा संचालन को नकलविहीन माहौल में शांतिपूर्वक तरह से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा निगरानी के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के साथ ही सचल दस्ते भी गठित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि यह परीक्षाएं परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 से 11 तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक से चार बजे तक होगी। समस्या समाधान के लिए विद्यार्थी परीक्षा प्रभारी डॉ. सतगुरु प्रसाद व सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील शुक्ला से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सात-सात शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षार्थियों को गेट पर होने वाली तलाशी के बाद ही परिसर में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए चार शिक्षकों की तैनाती महाविद्यालय गेट पर रहेगी।
बताया कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने के लिए मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह के नेतृत्व में सचल दस्ते का भी गठन किया गया है। दस्ते में शामिल शिक्षक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के साथ ही अनुचित संसाधनों का प्रयोग रोकने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


-यूजीसी नेट परीक्षा के कारण सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने परास्नातक परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। यूजीसी नेट की परीक्षा 14 दिसंबर तक होनी है। इस कारण अब पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरु होंगी। प्राचार्य ने बताया कि नेट परीक्षा में पीजी में प्रवेश लेने वाले और पीजी डिग्री धारक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। ऐसे में सेमेस्टर की परीक्षाएं व नेट की परीक्षाएं एक साथ होने से छात्रों को होने वाली परेशानी के दृष्टिगत ही परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें