बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम, द्वितीय व तृृतीय वर्ष की कक्षाओं का संचालन 9 नवंबर से 50 प्रतिशत छात्रों के साथ किया जाएगा। शिक्षण कार्य के लिए संबंधित विभागों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के कारण स्नातक की कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा रहा था। शासनादेश जारी होने के बाद 9 नवंबर से स्नातक की कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है।
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए तथा बीसीए आदि कक्षाओं में 50 प्रतिशत छात्रों के साथ संचालन किया जाएगा। छात्रों को परिचय पत्र व ड्रेस के साथ-साथ कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी शिक्षकों व छात्रों को मास्क व सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से लेकर आना होगा। कक्षाओं की समय सारणी महाविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है जहां पर छात्र समय सारिणी देखकर उसके अनुसार ही विद्यालय आएंगे।