फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून पर सरकार झुकेगी और किसान जीतेंगे: अखिलेश

विज्ञापन
बलरामपुर में पत्रकारों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने जो कृषि कानून बनाया है उससे किसानों का कोई लाभ नहीं मिलेगा। इस कानून से किसानों को फायदा होने के बजाए नुकसान होगा। कृषि कानून पर सरकार झुकेगी और किसान जीतेंगे।
विज्ञापन

यह बातें श्रावस्ती के चिंतन शिविर से गोंडा लौटते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को बलरामपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाया गया तीनों कृषि विधेयक किसान विरोधी है।
इन कानूनों से आय दोगुनी होने के बजाए किसानों को फसल बेचने के लिए पूंजीपतियों का चक्कर काटना पड़ेगा। कृषि कानून से बाजार और खेत कुछ लोगों के कब्जे में रह जाएगी। सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के बजाए पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में जुटी है। सरकार की मंशा किसान भलीभांति जान चुके हैं अब वह सरकार के झांसे में आने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

किसानों ने ठान लिया है कि जब तक कृषि विधेयक वापस नहीं होगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कृषि कानून के मामले में सरकार को पीछे हटना होगा और किसानों की मांग माननी होगी। पूर्व नौकरशाह एके शर्मा को भाजपा में शामिल कराने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाजपा की कोई नई रणनीति है।
इससे पूर्व नगर के मोहल्ला पहलवारा स्थित व्यवसायिक परिसर में वन निगम के पूर्व चेयरमैन सलिल सिंह टीटू ने सहयोगियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद सपा के पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नफीस मेकरानी, समर जावेद, प्रदीप गोयल, शबाना खान, आसिफ, खालिक व शाहरुख पठान सहित तमाम सपाई मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें