फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीपाटन के कृषि मेले में सरकार की उपलब्धियों का बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के दौरान शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर के कृषि मेले में प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा। सीडीओ रिया केजरीवाल ने सात से लेकर 14 अक्तूबर तक विभागीय अफसरों को स्टाल लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बुधवार को बताया कि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में 14 अक्तूबर तक चलने वाले कृषि विभाग के मेले में प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
मेला व प्रदर्शनी लगाने का जिम्मा उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. इंद्रेश कुमार, बीएसए कृषि सुवाश चन्द्रा, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र व जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा सहित 30 विभागों के विभागाध्यक्षों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

मेले में कृषि विशेषज्ञों की तरफ से किसानों को आधुनिक खेती व शासकीय योजनाओं के संचालन आदि के बारे में जानकारियां दी जाएंगी। कृषि वैज्ञानिक व अधिकारियों के माध्यम से किसानों के साथ संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें