फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में शानदार कार्य पर 19 किया सम्मानित

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में शिक्षिका को सम्मानित करते डीएम कृष्णा करुणेश। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग को जनवरी व फरवरी माह में बेहतर सुधार होने पर नीति आयोग की रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला। देश के 115 आकांक्षात्मक जनपदों में प्रथम स्थान अर्जित करने पर नीति आयोग ने तीन करोड़ रुपये की सौगात दी। दो माह के बाद स्थिति में थोड़ी गिरावट आई है जिसे दूर करने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों व शिक्षकों की है। यह बातें डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में पढ़े बलरामपुर, बढ़े बलरामपुर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों को मिलकर शैक्षिक माहौल में सुधार करने की जिम्मेदारी है। एक महीने तक गांव में रहकर बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने वाली पिरामिल संस्था की नेहा मौर्या, बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पांच महिला वालंटियर, एक ग्राम प्रधान के साथ-साथ शिक्षा में बेहतर माहौल बनाने वाले 10 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर डीएम ने सम्मानित किया।
श्रेष्ठ समर कैंप का संचालन करने पीएस बदलपुर के शिक्षक ओपी सिंह तथा यूपीएस सहजौरा के शिक्षक श्रीराम को भी सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को कक्षा पांच पास करने वाले छात्रों का कक्षा छह में, कक्षा आठ पास करने वाले छात्रों का कक्षा नौ में शत-प्रतिशत नामांकन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने शिक्षा क्षेत्र नगर के पांच बच्चों का नामांकन कर उन्हें निशुल्क, ड्रेस, जूता-मोजा, बैग व किताबें भी वितरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें