बलरामपुर। वोटरों को बढ़ाने का लिए पांच दिसंबर तक का मौका दिया गया है। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों को वोटर बनाया जाएगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से कार्यक्रम को शानदार ढंग से संचालित करने के लिए बीडीओ कांफ्रेसिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने जिले के सभी 1857 पोलिंग बूथों के बीएलओ को कार्यक्रम के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि बुधवार को निर्वाचन आयोग की तरफ से बीडीओ कांफ्रेंसिंग कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य को पांच दिसम्बर तक जारी रखने का निर्देश दिया गया है।
वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कार्यशाला भी कराई गई। कार्यशाला में मौजूद तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों को मतदाता पुनरीक्षण कार्य बेहतर ढंग से कराने का निर्देश दिया गया है। पांच दिसंबर तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवक युवतियों को प्रारूप-6 भरवाए जाएंगे।
मतदाता सूची में शामिल मृतकों के नाम हटाने की भी कार्रवाई की जाएगी। डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाएगा। एक विधान सभा से दूसरे विधान सभा में नाम स्थानांतरण की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।
डीएम ने जिले के सभी 1857 पोलिंग बूथों पर तैनात बीएलओ को पांच दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम सुचारु रूप से चालू रखने का निर्देश दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान आरओ, एआरओ सहित तीनों तहसीलों के एसडीएम व मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।