फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवलिया हादसे में गोंडा के दंपती की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरवलिया के निकट बीते दिन अनियंत्रित टैक्सी पलटने से मरने वाले अज्ञात महिला-पुरुष की शिनाख्त हो गई है। दोनों मृतक पति-पत्नी थे। यह लोग चार साल के बेटे के साथ बलरामपुर से उतरौला होते हुए धानेपुर गोंडा घर जा रहे थे। घायल मासूम को इलाज के बाद चाचा के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना में घायल अन्य 15 लोगों में से दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

विदित हो कि बलरामपुर से उतरौला जा रही ओवरलोड सवारी टैक्सी बरवलिया गांव के पास कुत्ते व ट्राली से टकराकर खाई में पलट गई थी। घटना में चार लोगों की मौत हो हुई थी व 16 अन्य घायल हुए थे। मरने वालों में दो की शिनाख्त तो शुक्रवार को हो गई थी। दो मृतक एक महिला व एक पुरुष की पहचान शनिवार को हुई है। मरने वाले सलीम (38) व शहजादी (35) धानेपुर गोंडा के रहने वाले थे।
यह लोग अपने चार वर्षीय बेटे अल्ताफ के साथ बलरामपुर से धानेपुर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती अल्ताफ का फोटो वायरल कर शिनाख्त की कोशिश की थी। इसी के आधार पर शनिवार को सलीम व शहजादी की शिनाख्त की गई। घायल मासूम अल्ताफ को इलाज के बाद चाचा हलीम के सुपुर्द कर दिया गया है। घायलों में राजन व अर्जुन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। इन लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। शनिवार को पुलिस ने मृतक दुर्गेश श्रीवास्तव, भानु प्रताप श्रीवास्तव, सलीम व शहजादी के शवों को पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें