फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गेहूं खरीद में गोंडा सबसे पीछे, बहराइच अव्वल

विज्ञापन
बलरामपुर के भगवतीगंज मंडी समिति में पसरा सन्नाटा।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शासन-प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद गेहूं खरीद की प्रगति बढ़ नहीं रही है। आलम यह है कि बलरामपुर व गोंडा जनपद में लक्ष्य के अनुसार 50 प्रतिशत भी खरीदारी नहीं हो पाई है। खरीद लक्ष्य के अनुसार गोंडा देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में सबसे पीछे है, वहीं बलरामपुर तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

मार्च के दूसरे पखवाड़े में गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई थी। अधिक मात्रा में गेहूं खरीदने के लिए विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने गांव-गांव किसानों से संपर्क भी किया, फिर भी लक्ष्य के अनुसार देवीपाटन मंडल में खरीदारी नहीं हो पाई। मंडल में सबसे ज्यादा बहराइच जिले में 53.44 प्रतिशत की खरीदारी हुई है। वहीं श्रावस्ती में 51.58 फीसदी गेहूं खरीदा जा चुका है। गेहूं खरीद के मामले में बहराइच व श्रावस्ती जनपद प्रदेश की सूची में टॉप -10 में शामिल हैं। बहराइच सातवें व श्रावस्ती 10वें पायदान पर है। वहीं बलरामपुर जिला प्रदेश में 39वें व गोंडा 49वें स्थान पर है। गोंडा व बलरामपुर में 50 प्रतिशत से कम खरीदारी होने पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
जिला - स्थापित क्रय केंद्र - आवंटित लक्ष्य - खरीद प्रतिशत
गोंडा - 113 - 49000 मीट्रिक टन - 26.10
बलरामपुर - 57 - 21500 मीट्रिक टन - 31.82
श्रावस्ती - 47 - 17000 मीट्रिक टन - 51.58
बहराइच - 183 - 68000 मीट्रिक टन - 53.44

बाजार में भाव बढ़ने से कम हुई खरीदारी
बाजार में गेहूं का दाम प्रति क्विंटल 2500 रुपये से अधिक होने पर किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर कम पहुंचे। आढ़तियों ने किसानों के घर से ही गेहूं खरीद लिया। ऐसे में सरकारी क्रय केंद्रों पर कम खरीदारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निश्चल आनंद, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें