बलरामपुर। गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रैक मरम्मत का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। ऐसे में 15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस व 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस का संचालन 15 अप्रैल से 29 मई के बीच ठप रहेगा। यह ट्रेन बलरामपुर से होकर जाती थी। इसका संचालन बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।बलरामपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पीआर सोमवंशी ने बताया कि गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मरम्मत कार्य शुरू होने वाला है। इसके चलते बलरामपुर से होकर जाने वाली एक ट्रेन को 45 दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है।
बलरामपुर से गोंडा होते हुए दिल्ली जाने वाली गाड़ी नंबर 15705 व 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन बलरामपुर से नहीं गुजरेगी। गोरखपुर से चलने के बाद यह बस्ती रूट से होते हुए मनकापुर के रास्ते सफर करेगी।
इसके अलावा गोंडा से चलकर बलरामपुर, बढ़नी व गोरखपुर होते हुए वाराणसी जाने वाली विशेष सवारी गाड़ी नंबर 05447 व 05448 के संचालन में भी बदलाव हुआ है। यह ट्रेन अब सुभागपुर रेलवे स्टेशन से चलेगी।