फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़कों पर खोदे गए गड्ढे भरवाने जाएः डीएम

Thu, 20 Jun 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के प्रमुख मार्गों पर सीवर लाइन बिछाने में बरती जा रही अनियमितता पर डीएम अरविंद सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। एक्सईएन जलनिगम नगरीय मोहम्मद जियाउल हक को डीएम ने कड़ी चेतावनी जारी की है। सड़कों पर खोदे गए गड्ढों को तत्काल भरवाने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम ने नगर में सीवर लाइन बिछाने के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा दौरान ज्ञात हुआ कि सीवर लाइन जंक्शन के लिए कई सार्वजनिक जगहों पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। कार्य पूरा होने के बाद कई गड्ढों में थोड़ी सी मिट्टी डालकर करके बंद कर दिया गया है, और लेवल तक नहीं किया गया है। कई जगहों पर गड्ढे खुले हैं। बारिश के दौरान इन स्थलों पर मिट्टी धंसने की आशंका बढ़ जाएगी, जिसके कारण दुर्घटना में जनहानि होने की संभावना रहेगी। डीएम ने एक्सईएन जलनिगम नगरीय को सख्त निर्देश दिया है कि तत्काल अपने सहायक अभियंताओं व ठेकेदारों के साथ बैठक करके कार्य में तेजी लाएं और बरसात से पहले खोदे गए गड्ढों की पूर्ण रूप से भराई कराकर उन्हें रिपोर्ट दें। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि खोदे गए गड्ढों के कारण किसी प्रकार की घटना घटित होगी तो संबंधित ठेकेदार व दोषी अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें