फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नगर पालिका की संपत्तियों पर कब्जा करने वालों को दें नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद की संपत्तियां जहां-जहां हैं उन संपत्तियों को चिह्नित कर वहां पालिका का बोर्ड लगाया जाए। यदि किसी ने पालिका की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर रखा है तो उसे नोटिस देकर जल्द से जल्द कब्जा हटवाया जाए। कब्जा न हटाने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर पालिका के ईओ राजमणि वर्मा से को निर्देश देते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि नगर में पालिका की ऐसी कई जमीन हैं जिन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनको पालिका से नोटिस जारी की जाए। कब्जेदारों को पालिका की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने पालिका की संपत्तियों पर अवैध कब्जे करने वालों से अपील किया कि अवैध कब्जे को स्वयं हटा लें, ताकि पालिका को वैधानिक कार्रवाई न करनी पड़े।


खाली कराया गया नगर पालिका का सामुदायिक भवन

नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अनिल कुमार वाल्मीकि ने बताया कि चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देश पर नगर पालिका की संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाने के क्रम में मोहल्ला निबकौनी में बने सामुदायिक भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। इसके अलावा मोहल्ला गोविंद बाग में बने सार्वजनिक शौचालय को कब्जा मुक्त करने के लिए नोटिस देकर 30 सितंबर तक हर हाल में खाली करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें