फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जीआईएस तकनीक से आसान हो रहा योजना निर्माण और आपदा प्रबंधन

Wed, 18 Nov 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से बुधवार को जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जीआईएस तकनीक के आधुनिक महत्व, डिजिटल मानचित्रण, स्थानिक विश्लेषण और विभिन्न क्षेत्रों में इसके व्यावहारिक उपयोगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि डिजिटल युग में जीआईएस तकनीक केवल भूगोल विषय तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि योजना निर्माण, आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। प्रो. वीणा सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एसएन सिंह ने पारंपरिक भूगोल से जीआईएस और रिमोट सेंसिंग तक के विकास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शोध और नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जीआईएस तकनीक की उपयोगिता और विद्यार्थियों के लिए इसमें रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. अनुज सिंह, डॉ. विनीत कुमार और डॉ. धर्मवीर सिंह ने स्थानिक डेटा, उपग्रह तकनीक तथा भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजहरुद्दीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें