फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बालिका प्रीमियर लीग कल से, दिखेगा बेटियों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। खेलें बेटियां, बढ़ें बेटियां, चमकें बेटियां के संदेश के साथ जिले में अंडर-14 बालिकाओं के लिए बालिका प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की पहल पर होने वाली यह टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि इस लीग में परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) और निजी स्कूलों की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करना है। टूर्नामेंट के लीग मुकाबले तीन तहसीलों में होंगे। 21 फरवरी को तुलसीपुर स्थित आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में पूल-ए के मैच खेले जाएंगे।
22 फरवरी को बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूल-सी के मुकाबले होंगे, जबकि 24 फरवरी को उतरौला के एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज में पूल-बी की टीमें आमने-सामने होंगी। विजेता टीमें अगले चरण में प्रवेश करेंगी। टीमों को बेसिक वॉरियर्स, कस्तूरबा राइडर्स और फातिमा फाइटर्स जैसे प्रेरक नाम दिए गए हैं। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस दिन विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि यह पहल महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें