फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नई तकनीक से पकड़ में आएगा फॉल्ट, गर्मी में कम होगी बिजली कटौती

विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित विद्युत वितरण खंड स्रोत संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग ने शहर की आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी तेज कर दी है। बढ़ते तापमान के साथ लोड बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पावर कारपोरेशन ने हॉट रेडंडेंट पीएलसी आधारित आधुनिक कंट्रोल सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। इस परियोजना पर 3 करोड़ 53 लाख 67 हजार 600 रुपये खर्च किए जाएंगे। नई व्यवस्था से शहर की एक लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


नई प्रणाली लागू होने के बाद आपूर्ति व्यवस्था अधिक विश्वसनीय बनेगी और उपभोक्ताओं को बार-बार की कटौती से काफी हद तक छुटकारा मिलने की उम्मीद है। यह अत्याधुनिक प्रणाली मोटर, पंप और अन्य विद्युत उपकरणों को एकीकृत कर केंद्रीय कंट्रोल रूम से निगरानी की सुविधा देगी। जैसे ही किसी फीडर, मोटर या पंप में गड़बड़ी होगी, सिस्टम तुरंत अलर्ट देगा। इससे फॉल्ट की पहचान और मरम्मत का कार्य तुंरत हो सकेगा और लंबे समय तक बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
हर वर्ष गर्मी के दौरान ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबियों के कारण उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। नगर के बलदेव, मनोज, शिवकुमार, राजकुमार व शकील का कहना है कि भीषण गर्मी में घंटों की कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। नई तकनीक लागू होने से बार-बार की ट्रिपिंग और लंबी कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

क्या है हॉट रेडंडेंट पीएलसी सिस्टम

हॉट रेडंडेंट पीएलसी (प्रोग्रामबेव लॉजिक कंट्रोलर) सिस्टम में दो कंट्रोल यूनिट समानांतर रूप से काम करती हैं। यदि मुख्य यूनिट में कोई खराबी आती है तो बैकअप यूनिट तुरंत काम संभाल लेती है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होती। खराब पीएलसी को मशीन चलते-चलते बदला जा सकता है। नई व्यवस्था में आवश्यक पोर्ट, मैनेज्ड स्विच, 16 चैनल अलार्म सिस्टम और एक घंटे तक की बैकअप पावर की सुविधा होगी। 4जी-5जी नेटवर्क और वाई-फाई के माध्यम से डेटा सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचेगा। साइबर सुरक्षा के लिए फायरवॉल और वीपीएन जैसी तकनीकें भी लगाई जाएंगी, जिससे पूरी प्रणाली सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहे।
तय समय में पूरा होगा कार्य

अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि नई तकनीक से बिजली व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत और पारदर्शी बनेगी। किसी भी खराबी की सूचना तुरंत मिलेगी और समाधान में देरी नहीं होगी। विभाग की कोशिश है कि काम तय समय में पूरा कर शहरवासियों को निर्बाध बिजली सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें