फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं की चुप्पी ही शोषण का कारण

विज्ञापन
बलरामपुर के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में मौजूद छात्राएं। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में बेटियों को न्यायिक अधिकारी व वकीलों द्वारा कानूनी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव शिव कुमार तिवारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को अपनी चुप्पी तोड़कर निडर बनना होगा। छात्राओं द्वारा मामूली घटना समझ कर शिकायत न करने से मनचलों का मन बढ़ता है जिससे बाद में बालिकाएं शोषण का शिकार होती हैं। उन्होंने छात्राओं को यूपी-100, वूमेन पावर लाइन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पर अपनी शिकायत निडरता से दर्ज करानी चाहिए।
अधिवक्ता संजय कुमार पांडेय, मोहित श्रीवास्तव व केजी श्रीवास्तव ने कहा कि बालिकाएं हर तरह से सक्षम हैं और उन्हें अपने को लड़कों से कम नहीं आंकना चाहिए। अधिवक्ताओं ने बालक-बालिकाओं को कानूनी अधिकार व कर्त्तव्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें