फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से लौटी युवती ने कुएं में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। पड़ोसी से विवाद के बाद तहरीर मिलने पर पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाई गई युवती ने घर वापस होने पर अवसाद में आकर कुएं में छलांग लगा दी। यह आरोप युवती की मां ने लगाया है। युवती को कुएं से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ तुलसीपुर को सौंपी है।
विज्ञापन

गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ठकुरापुर निवासी कल्बुन्निशा ने बताया कि बीते दिन उनका गांव में पड़ोसी मन्ना देवी से झगड़ा हुआ था। मन्ना देवी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसी तहरीर पर पुलिस मेरी दो बेटियों को कोतवाली ले गई वहां पर डांट-फटकार के बाद पुलिस ने डरा धमकाकर मामले में सुलह करा दिया। घर वापस आने के बाद मेरी छोटी बेटी नगमा अवसादग्रस्त हो गई। शुक्रवार को इसी के चलते उसने कुएं में छलांग लगा दी। गांव के लोगों ने उसे कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। नगमा की हालत खतरे से बाहर है।
कोतवाल डीडी मिश्र ने बताया कि मन्ना देवी ने कल्बुन्निशा व उसकी दो बेटियों के खिलाफ तहरीर दी थी। कल्बुन्निशा की बेटियों को कोतवाली लाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। पुलिस पर लगाया जा रहा आरोप झूठा है। अपर पुलिस अधीक्षक एके मिश्र ने बताया कि मामले की जांच सीओ तुलसीपुर से कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें