फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर की सफाई करते समय जहरीले जंतु के काटने बालिका की मौत

Mon, 02 Nov 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। घर की सफाई करते समय ढेहरी के नीचे छिपे जहरीले जंतु ने 12 वर्षीय बालिका को काट लिया। परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजहना खास निवासी मिश्रीलाल की पुत्री शिवानी सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के एक कमरे की सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसने ढेहरी के नीचे हाथ डाला, तभी वहां छिपे जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। किशोरी घबराकर घर से बाहर आई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें