बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल में सोमवार को एक्सरे जांच के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ा। सुबह 11:30 बजे बिजली कटौती के बाद जेनरेटर नहीं चल पाया। करीब एक घंटे तक एक्सरे जांच ठप रही। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
अस्पताल में एक्सरे कक्ष के बाहर खड़े नरायन सिंह, लक्ष्मी, मधु, मदन व कलाम ने बताया कि बताया कि एक्सरे जांच कराने आए थे। टेक्नीशियन ने बताया है कि लाइट नहीं है। जेनरेटर न चलने से मशीन बंद है। कुछ देर बाद जांच होगी। कुछ मरीज तो इंतजार के बाद बिना जांच कराए ही लौट गए। जे
नरेटर ठीक करने के लिए वरिष्ठ लिपिक ने इंजीनियर को भी बुलाया, लेकिन सही नहीं हो पाया। बिजली आने के बाद एक्सरे जांच शुरू हुई, लेकिन फिर बिजली गुल होते ही जांच बंद हो गई। दिन भर यही सिलसिला चलता रहा। सीएमएस डॉ. शारदा रंजन ने बताया कि इंजीनियर को बुलाया गया है। जो खराबी है उसे ठीक कराकर संचालन शुरू कराया जाएगा।