फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लापरवाही पर गैसड़ी के दरोगा निलंबित

Thu, 17 Sep 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। थानों पर फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए लागू जनसुनवाई व्यवस्था में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप में गैसड़ी थाने के जनसुनवाई अधिकारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने विभागीय जांच भी शुरू करा दी है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की जुलाई में कोतवाली गैसड़ी में तैनाती हुई थी। इसके बाद उन्हें थाने में जनसुनवाई अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान महिला संबंधी अपराध से जुड़ी एक शिकायत उनके पास आई थी। आरोप है कि उन्होंने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उसके निस्तारण में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई।

एसपी ने 29 अगस्त से जिले के सभी थानों में जनसुनवाई की विशेष व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत नामित अधिकारियों को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक थाने में मौजूद रहकर फरियादियों की शिकायतें सुनने, उन्हें संबंधित अधिकारी या कर्मचारी तक पहुंचाने और निस्तारण की प्रगति पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


शिकायत लंबित रखने या फरियादी से दुर्व्यवहार की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें