फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर से बढ़ा संक्रामक रोगों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सफाईकर्मी की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ सकता है। गांव में लगे कूड़े के ढेर एवं बजबजाती नालियों से संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों ने बीडीओ को मांग पत्र सौंपकर लापरवाह सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने एवं गांव में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीओ को सौंपे गए मांग पत्र में महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम कोहड़ौर निवासी चन्द्र गोपाल, मोतीलाल, राजेश कुमार, शमीम, रंजीत कुमार, ननके वर्मा, गोमती प्रसाद, दिनेश वर्मा, बलराम, संजय कुमार, सूरज, ननकू, घनश्याम एवं विजय प्रताप आदि ने कहा है कि गांव में चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
बरसात का मौसम में कूड़ा नालियों में पट गया है। नालियां साफ न होने से उसमें गंदगी व्याप्त है जिससे उठने वाली दुर्गंध के कारण ग्रामीणों का हाल बेहाल है। बदबू एवं बजबजाती नालियों से कई तरह के संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन

नालियां पटी होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इन लोगों ने बीडीओ से मांग की है कि गांव में तैनात सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें