फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आबादी के बीच कूड़ा बना मुसीबत, बीमारी फैलने के डर से भड़के लोग

Fri, 22 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के तुलसीपुर में लगी कूड़े की ढेर ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। कलश चौराहे के पास आबादी के बीच डंप किए जा रहे कूड़े से लोगों का जीना दूभर हो गया है। करीब दस दिन पहले नगर पंचायत कर्मियों द्वारा डाला गया कूड़ा अभी भी हटाया नहीं गया है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध और गंदगी के चलते बीमारी फैलने का डर स्थानीय लोगों को सता रहा है। मोहल्लेवासियों ने उपजिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत को मांगपत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रणजीत, सुनील कुमार, अजय मोदनवाल, कृपाराम जायसवाल, चंदन, संजय कुमार, कामता प्रसाद यादव, किशोरी लाल, कृष्ण कुमार व अमित यादव आदि ने का आरोप है कि एक व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान के पीछे की जमीन समतल कराने के लिए नगर पंचायत के डंपर से कूड़ा डलवा रहे हैं। आबादी क्षेत्र में कूड़ा डंप करने से मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। इन लोगों का यह भी कहना है कि आबादी क्षेत्र में कूड़ा डंप करना नियमों के खिलाफ है। कई बार मांग करने के बावजूद अभी तक कूड़ा नहीं उठाया गया। एसडीएम से तत्काल कूड़ा हटवाए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि जल्द ही कूड़ा न हटने पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें