फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महाराजा धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर अस्पतालों में बांटे फल

Sat, 01 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में मरीजों को वितरित किया जा रहा फल ।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर राज परिवार के स्वर्गीय महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह न्यायप्रिय, जनप्रिय, उदार और व्यवहारकुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जनसेवा और मानवीय मूल्यों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी सादगी, दानशीलता और अध्ययनशीलता आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में एमएलके पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश चतुर्वेदी, डॉ. रुचि पांडेय, सीपी श्रीवास्तव, अवनीश दीक्षित और कल्पना त्रिपाठी की मौजूदगी में मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा महिला चिकित्सालय में डॉ. वसीम अहमद, गिरिजा यादव और मंजू यादव तथा जिला मेमोरियल चिकित्सालय में डॉ. एसके मिश्र, डॉ. केएम आनंद और सुरेंद्र वर्मा की उपस्थिति में भी मरीजों के बीच फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें