फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ितों को बांटी जा रही निशुल्क दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना पीड़ितों को निशुल्क दवाएं बांटी जा रही हैं। डीएम श्रुति के निर्देश पर निगरानी समितियां डोर-टू-डोर कोरोना मरीजों की पहचान करके दवा वितरण में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

शहरों व गांवों में अब तक 877 निगरानी समितियां कोरोना मरीजों की पहचान व दवाओं के वितरण का कार्य प्रभावी ढंग से कर रही है। डीएम ने सभी निगरानी समितियों को बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया है।
डीएम ने गुरुवार को बताया कि जिले में अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 877 निगरानी समितियां सक्रियता के साथ अपने कार्य में जुटी हुई है। कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए निगरानी समितियां जिले भर में डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों का पहचान करके उन्हें निशुल्क दवाएं बांट रही है। निगरानी समितियों की तरफ से कोरोना के होम आइसोलेटेड मरीजों के सेहत की जानकारी ले रही है साथ ही शहरों व गांवों में सैनिटाइजेशन का भी कार्य करा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतवार 800 निगरानी समिति गठित है जबकि नगर क्षेत्र में 77 निगरानी समितियां सक्रिय है।
शहर की निगरानी समितियां नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में भी कार्य कर रही है। डोर-टू-डोर सर्वे जुटाकर निगरानी समितियां आरआर टीम व सीएचसी को उपलब्ध करा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह की निगरानी में सैनिटाइजेशन का कार्य कराने के साथ-साथ निगरानी समितियों से मास्क वितरण व प्रयोग के लिए जागरूकता, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और कोरोना टीकाकरण कराने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान मास्क, सैनिटाइजर व साबुन का भी वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें