फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अंतर जनपदीय गिरोह के चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। करीब 20 दिन पहले देहात क्षेत्र सोनपुर गांव में एक घर से 50 हजार रुपये व जेवर की चोरी हो गए थे। इस मामले में अंतर जनपदीय गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ग्राम सोनपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने आठ सितंबर 2025 को केस दर्ज कराया था। बताया था कि घर से 50 हजार रुपये व सोन-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक की टीम ने शनिवार फुलवरिया मोड़ के पास चोरी की रणनीति बनाने में जुटे चार आरोपियों जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम गोवा मझारी निवासी दलजीत चौहान, रंजीत उर्फ रंगा व अरविंद और जनपद सीतापुर थाना रामपुर ग्राम नहरवल निवासी लक्की सोनी उर्फ परवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। चारों के पास से चोरी के जेवर व सात हजार रुपये बरामद किए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें