फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों पर छापा, नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को दशहरा व नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए कई दुकानों पर छापामारी की। चार दुकानों से नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, बागीश मणि त्रिपाठी, सत्यवीर सिंह व कमला रावत की टीम ने आम आदमी की सेहत की सुरक्षा के लिए दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने फुलवरिया बाईपास विशुनीपुर में पन्नालाल की दुकान से कुट्टू का आटा, मां दुर्गा भोग ब्रांड का, रामधीरज की दुकान से सिद्धी भोग ब्रांड का कुट्टू आटा, बहादुरापुर से अनिल कुमार की दुकान से मूंगफली का दाना का नमूना संकलित किया और प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बहादुरापुर स्थित राम उजागर वर्मा की दुकान को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया गया। दशहरा व नवरात्र पर्व आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ व व्रत में सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया गया है। सभी दुकानदारों को साफ सफाई के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन व पंजीकरण कराने और बेस्ट बिफोर की पर्ची खाद्य पदार्थों पर लगाने के लिए निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें