फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 शिक्षकों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो दिवसीय काउंसिंलग प्रक्रिया में शामिल होकर अभिलेखों की जांच कराने वाले सभी 84 अभ्यर्थियों को 16 अक्तूबर को सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा। अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल और गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के हाथों दिया जाएगा। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के प्राथमिक स्कूलों को 84 शिक्षकों के तैनाती का तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 84 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग दो दिन में पूरी की गई है। जनप्रतिनिधियों के हाथों से इन सभी अभ्यर्थियों को जिला पंचायत सभागार में 16 अक्तूबर को समारोह आयोजित करके नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करके समारोह का आयोजन होगा। सभी जनप्रतिनिधियों को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आमंत्रण पत्र दिया जा चुका है।
सभी जनप्रतिनिधियों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को मूल अभिलेख जमा करते समय दी गई प्राप्ति रसीद व फोटोयुक्त आईडी जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड व डीएल में से कोई एक मूल रुप से लाना अनिवार्य होगा। संबंधित अभिलेख न लाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें