फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जांच को भेजे मावा, छुआरा सहित चार नमूने

Mon, 16 Oct 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्योहार पर बाजारों में मिलावटी व घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सोमवार को निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान तुलसीपुर में खाद्य पदार्थों के चार नमूने एकत्र कर लैब जांच के लिए भेजे गए। इस दौरान लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थों की पहचान के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तुलसीपुर के बलरामपुर चौराहा स्थित सौम्या मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना, रितेश किराना स्टोर से छुआरा, केसरी प्रसाद के यहां से कुट्टू आटा तथा सुमित के यहां से पैक्ड वाटर का नमूना एकत्रित कर नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। आगे की कार्रवाई लैब जांच की रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। निरीक्षण कार्य में एफएसओ सत्यवीर सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, श्रीराम मौर्या एवं शंकर दयाल तिवारी भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें