फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 3.37 करोड़ से चार सड़कों का होगा निर्माण

Fri, 27 Dec 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। 3.37 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बनने से करीब 50 हजार लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उतरौला विधानसभा क्षेत्र के रेहरा-सादुल्लाहनगर मार्ग के चुड़िहारडीह संपर्क मार्ग से हनुमान मंदिर बसालतपुर तक मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मनुवागढ़ मुबारकपुर संपर्क मार्ग के नवडिहवा से खानपुर होते हुए तकियवा तक और मोनहडीह से मदरहवा तक सड़क का निर्माण होगा। इसी तरह पतकरपुर राजस्व ग्राम से सोनौली तक मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग राजेश कुमार ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए निविदा का प्रकाशन करा दिया गया है। शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें