फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में थानाध्यक्ष, दरोगा व दो सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मारपीट के मामले में भ्रष्टाचार करने के आरोप में एक थाने के प्रभारी व दो सिपाही तथा दूसरे थाने के एक दरोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने पर की गई है। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि गौरा चौराहा थाने से एक व्हाट्सएप के माध्यम से यह ऑडियो क्लिप मिली कि थाने के कुछ सिपाही एफआईआर के वादी से रिश्वत लेकर फर्जी धाराएं बढ़ाने की बात कर रहे थे। यह प्रकरण अत्यंत गंभीर था। इसकी जांच सीओ सिटी आरआर सिंह से कराई गई। प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए एसएचओ गौरा संतोष सरोज, हेड कांस्टेबल /दीवान राम प्रगट तथा सिपाही निगम सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
सीओ सिटी को निर्देश दिया गया है कि मामले की जांच कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट दें। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह थाना ललिया में तैनात दरोगा रमेश मिश्रा की भी दरोगा मारपीट के मामले में वादी से भ्रष्टाचार के आरोप में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें